
सारण :एकमा के चनचौरा पंचायत को सीडीपीओ ने लिया गोद
#ग्रामीणों के साथ बैठक कर किया खुलासा
#खुले में शौच ना करने की दी नसीहत।
रसूलपुर –
डी एम सारण के निर्देशानुसार एकमा प्रखंड के चनचौरा पंचायत को सुदृढ़ व स्वच्छ बनाने के उदेश्य से सीडीपीओ रीता सिन्हा ने गोद लिया है।इस बात का खुलासा सीडीपीओ ने मंगलवार को चनचौरा पंचायत अन्तर्गत मोहब्बत नाथ के मठिया में बाल बिकास परियोजना के सेविकाओं समेत स्थानीय ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक में किया।बैठक के दौरान श्रीमती सिनहा ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक कराया व कई अहम महत्वपूर्ण सूझाव भी दिए।उन्होंने ग्रामीणों को हर घर में शौचालय बनवाने के सुझाव के साथ खुले में शौच ना करने की नसीहत दी।बैठक के दौरान सीडीपीओ द्वारा दिए गए सुझाव को ग्रामीणों ने सराहना किया।मौके पर आँगनबाड़ी पर्यवेक्षिका रूपा कुमारी,पूनम कुमारी,आशा कुमारी सेविका रजनी देबी,उषा देबी तथा अन्य सेविकाओं समेत दर्जनों महिला व पुरूष ग्रामीण उपस्थित थे।




Recent Comments