पत्नी ने कुँए में छलाग लगा कर तो पति ने ट्रक के आगे कूद कर दे दी जान
राकेश फौजदार
भरतपुर 17 अप्रैल। राजस्थान के धोलपुर में बीती रात एक बिबाहिता के कुँए में कूदकर आत्महत्या कर लेने तथा बिबाहिता के बियोग में उसके पति द्वारा आज अलसुबह सड़क पर एक बाहन के आगे आकर जान दे देने का लोमहर्षक मामला सामने आया है।बताया गया कि अपनी जीबनलीला समाप्त करने बाले इन पति-पत्नी की शादी करीब डेढ़ साल पूर्ब ही हुई थी। धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र में घटी इस घटना के सम्बंध में थानाधिकारी ने बताया कि मृतका आरजु (20) हरिजन की शादी मुरैना निबासी रणजीत (22) के साथ हुई थी। बताया गया कि आरजु अपने पति के साथ बीती रात ही ससुराल से अपने पीहर आयी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बह अपनी ससुराल से संतुष्ट नही थी और बहा नही रहना चाहती थी। थानाधिकारी के अनुसार रविबार को पति के साथ अपने पीहर लौटने के बाद बह शौच का बहाना कर अपने घर के समीप के कुएं में कूद गई जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। बताया गया कि रात में पत्नी द्वारा आत्महत्या कर लेने से दुखी पति रणजीत अलसुबह सड़क पर टहलते टहलते अचानक ही सड़क पर जा रहे एक बाहन के आगे कूद गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही म्रत्यु हो गयी। पुलिस दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम की कार्यबाही में जुटी है।




Recent Comments