रुढी ने मढौरा से थावे तक किया रेल यात्रा,कार्यकर्ताओं ने लोकार्पण के बाद मढौरा वापसी मे स्वागत के साथ सौंपा स्मारपत्र
—–
दैनिक खोज ख़बर ब्यूरो,सारण
मढौरा (सारण)
मशरख-थावे नव आमान परिवर्तित रेलखंड पर रेल परिचालन के शुभारंभ के लोकार्पण के लिये केन्द्रीय कौशल विकाश एवं उधमीता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रुढी ने रेल से थावे जंक्शन गये ।मंगलवार को सुबह छपरा से थावे तक जाने वाली विशेष सवारी गाड़ी से मढौरा स्टेशन से थावे तक की यात्रा केन्द्रीय मंत्री ने की ।थावे मे लोकार्पण के उपरांत फ़िर ट्रेन से ही मढौरा तक आये ।साथ मे महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल भी छपरा के लिये उसी ट्रेन से सफर किये ।मढौरा स्टेशन पर जाने के समय एवं पुनः वापसी के समय भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगो ने केन्द्रीय मंत्री का फूल माला के साथ ही राजीव प्रताप जिन्दाबाद के नारे लगा गर्मजोशी से स्वागत किया ।अपराह्न थावे से मढौरा वापसी पर मढौरा मे दक्षिणी ढाला पर ओवरबृज की मांग को लेकर केन्द्रीय मंत्री रुढी को स्मार पत्र सौंपा ।इस मौके पर पूर्व विधायक लालबाबु राय ,नागेंद्र तिवारी ,नागेंद्र राय ,पप्पू सिंह ,भूषन सिंह ,ललण सह ,हर्ष वर्धन दीक्षित ,मंटू शाह ,वीरेंद्र सिंह ,अखिलेश सिंह ,गुणरज भास्कर सहित दर्जनों लोग थे ।




Recent Comments