✍विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-
पूर्वी चम्पारण जिला अन्तर्गत   हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जागापाकड़ पंचायत निवासी वयोवृद्ध महान स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद 95 वर्षिय श्री काशीनाथ शर्मा जी का आज अहले सुबह उनके पैतृक गांव जागापाकड़ में निधन हो गया। 
 विदित हो की श्री शर्मा को हाल ही में चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हरसिद्धी के प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने घर पर जा कर सम्मानित किया था।वे उच्च विद्यालय से अवकाश प्राप्त किए थे।श्री शर्मा सौम्य, शालीन व्यक्तित्व के धनी थे,और किसी भी मिलने वाले को पहली मुलाकात में अपनी विद्वता से प्रभावित कर लेते थे। 
वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्री शर्मा अपने पिछे तीन पुत्र , पुत्र वधू , व पौत्र से भरा पूरा परिवार छोड़ चुके है ।
जिले मे शोक की लहर दौड़ पड़ी है मौके पर पहुँचे मुखिया नरेंद्र किशोर ठाकुर उर्फ मुन्ना ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी के अभिभावक महान स्वतंत्रता सेनानी के निधन से पंचायत को अपूर्णिय क्षति हुई है ।
☎”दैनिक खोज खबर”☎* खबरों की सच्चाई से रू-ब-रू कराता “दैनिक खोज खबर” आनलाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल. आगे पढ़िए… www.dainikkhojkhabar.live