नो सेल्फी जोन हुआ जेपी सेतु, पकड़े गए तो 600 रुपये लगेगा जुर्माना
विनीत कुमार, छपरा
यदि आप यात्रा के दौरान सेल्फी लेने के शौकीन हैं तो ये शौक नवनिर्मित जेपी सेतु पर पूरा न करें अन्यथा आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। जी हां पुलिस ने जेपी सेतु को नो सेल्फी जोन घोषित किया है। इस पुल पर यदि आप सेल्फी लेते पकड़े गए तो आपसे 600 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। 

      इस संबंध में ट्रैफिक एसपी प्राणतोष दास ने बताया कि 20 दिन पुराने जेपी सेतु पर अब तक 7 हादसे हो गए हैं जिनमें 4 लोगो की मौत हुई है। सेल्फी लेने वाले लोगो से जुर्माना वसूलने के लिए जेपी सेतु पर 60 कम्युनिटी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

    यहाँ बता दे कि शनिवार को खुद ट्रैफिक एसपी ने जेपी सेतु पुल पर पहुच कर नो सेल्फी जोन की मॉनिटरिंग की और काफी देर तक अपने देखरेख में पुल पर वाहन जांच अभियान चलाया।