धौलपुर जेल में लगे सभी 32 कैमरे खराब
राकेश फौजदार
भरतपुर 17 अप्रैल। खूंखार बंदियों से भरी पड़ी राजस्थान की धौलपुर जिला जेल में गत एक पखवाड़े से तीसरी आंख बंद है। इसके चलते सुरक्षा प्रहरियों को कड़ी निगरानी रखनी पड़ रही है और जेल प्रशासन भी परेशान है। बंदियों की हर गतिविधि पर सुरक्षा प्रहरियों को निगाहें रखनी पड़ रही हैं। हालांकि जेल प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगानी वाली फर्म को पत्र लिख कर उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि गत वर्ष बंदियों में आपसी पथराव भी हो गया था जिसमें जेल में बंद पूर्व विधायक बीएल कुशवाह के भी चोट आई थी। गौरतलब है कि जिला जेल में दो वर्ष पहले 32 कैमरे लगाए गए थे लेकिन लगाने के बाद से ही 15 कैमरे खराब होते रहे लेकिन इस बार तो सभी 32 कैमरे बंद पड़े हैं। वहीं यूपीएस भी ठप है। जेल प्रशासन के अनुसार कभी वायरिंग में फाल्ट आ जाता है तो कभी स्क्रीन पर डिस्प्ले ही नहीं होता है।




Recent Comments