हुमाद अगरबती जलाकर किया भगवान से प्रार्थना
रवि रंजन सिंह। नालंदा
चलती बस में आग लगने से हुई आठ लोगों की मौत के बाद स्थानीय समाजिक लोगों द्वारा आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर भगवान से प्रार्थना किया गया।
थाना मोड़ के समीप घटनास्थल पर ही फॉरेंसिक टीम द्वारा लिए गए सैंपल के बाद मालवा को छोड़ दिया गया था। दिनों भर बहनों के आवागमन के करण मलवा बिखरता रहा। सुबह से शाम तक पुलिस मालवा को नहीं हटा सकी। इसके बाद स्थानीय सामाजिक लोगों ने विचार किया की सड़क पर से मलवे को हटाकर मृतकों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया जाए। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र उदय कुमार, डॉ अशोक कुमार,संतोष कुमार,जीतू यादव,मुकेश कुमार, राम प्रसाद,जितेंद्र कुमार,अजय कुमार,नरेश पंडित एवं कृष्णा देवी समेत दर्जनों लोगों ने घटनास्थल के समीप कैंडल जलाया।और हुमाद अगरबत्ती जलाकर सभी मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रहकर भगवान से प्रार्थना किया।




Recent Comments