शराब की बोतलें बरामद
✍परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : स्थानीय पुलिस ने सोमवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर हुस्सेपुरनंद गांव की एक झोपड़ी से 750 एमएल के 609 बोतल शराब बरामद किया। इस मामले में एसआइ अखिलेश कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी कांड संख्या 295/19 दर्ज की गई है जिसमें धंधेबाज हुस्सेपुर नंद निवासी राजीव कुमार यादव एवं कन्हौली निवासी विजय सिंह को नामजद किया गया है। एसआइ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वहां छापेमारी की गई तो धंधेबाज फरार हो गया।