पानापुर में 57 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग, आठ पंचायतों के 26 अध्यक्षों का भाग्य मतपेटी में बंद

पानापुर (सारण)बुधवार को प्रखण्ड क्षेत्र के आठ पंचायतों के कुल बीस बूथों पर मतदान शांति पूर्वक समपन्न हो गया।मतदान सुबह 7 बजे से 3 बजे तक हुआ ।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद सज्जाद सुबह से हीं सभी मतदान केन्द्रों पर नजर बनाये हुए थे।जिसमें विशेष रूप से मतदान से एक दिन पूर्व मारपिट हुए धेनुकी पैक्स पर सबकी नजर थी।लेकिन प्रसाशनीक मुस्तैदी के कारण शांतिपूर्वक मतदान समपन्न हो गया।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पानापुर के दर्जनों मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।इस प्रकार चुनाव समपन्न होने के साथ ही कुल छब्बीस अध्यक्ष पदों की उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया।जिसमें धेनुकी के -3,सतजोड़ा- 2,कोन्ध-3,बेलौर-2,रसौली-6,टोटहाॅ जगतपुर-2,चकिया के 4 तथा बसहियाॅ के 4 उम्मीदवार शामिल है ।




Recent Comments