अंता: विद्युत कर्मचारियों ने कार्यालय पर जड़ा ताला,सहायक अभियन्ता को किया ताले में बंद
उस्मान खान ( Edited by आज़ाद नेब )
अंता 26 मई- राजस्थान  विद्युत निगम कार्यालय अंता में व्याप्त अव्यवस्थाओं से नाराज विद्युत  कर्मचारियों ने शुक्रवार को ऑफिस के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया वहीँ कामकाज का बहिष्कार कर दिया । विद्युत् श्रमिक संघ् के जिला अध्यक्ष रईस अहमद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उच्च  अधिकारियो के खिलाफ नारेबाजी कर व्यवस्था शीघ्र सुधारने की मांग की गई । रईस अहमद ने बताया की विद्युत भवन कई जगह से जर्जर हो चूका हे , दीवारो के प्लास्टर उधड़ चुके हे जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हे । कार्यालय में शौचालय गन्दगी से भरे पड़े हैं, चारो और ऑफिस में गन्दगी व्याप्त हे , पेयजल की कोई सुविधा नहीं हे। साफ सफाई पर बिलकुल ध्यान नहीं हे। समस्या के समाधान के कई बार उच्च अधिकारियो को अवगत कराया जा चुका हे लेकिन अभी तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया हे ।
सिविल सहायक अभियंता को ताले में किया बंद 
इस दौरान बाबजी नगर बारां में तैनात  सिविल सहायक अभियन्ता नरेंद्र सिंह मनडोई वहां तथा कार्यालय के पीछे कुछ मजदूरों से साफ सफाई करवाने लगे । इस दौरान विद्युत कर्मचारियों ने उन्हें भी कार्यालय भवन के अंदर  कर बाहर से ताला लगा दिया । हालाँकि वह् छत पर पहुंचकर कर्मचारियों से ताला खोलने  की गुहार करने लगे लेकिन कर्मचारी नहीं माने ।
यह रहे मौजूद
इस दौरान विद्युत श्रमिक संघ् के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन वैश्णव,जिला अध्यक्ष रईस अहमद, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पंवार, अंता ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश सुमन,अखिलेश शाक्य,अनूप मालव, सुनील देवलिया,जगदीश राठौर,अतुल सेन सहित अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद थे ।