GST:-भारत के कर ढांचें में सुधार का एक बहुत बड़ा कदम है
👈कुंज बिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
जीएसटी (GST) भारत के कर ढांचें में सुधार का एक बहुत बड़ा कदम है। वस्तु एंव सेवा कर (Goods and Service Tax) एक अप्रत्यक्ष कर कानून है (Indirect Tax) है। जीएसटी एक एकीकृत कर है जो वस्तुओं और सेवाओं दोनों पर लगेगा। जीएसटी लागू होने से पूरा देश,एकीकृत बाजार में तब्दील हो जाएगा और ज्यादातर अप्रत्यक्ष कर जैसे केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Excise), सेवा कर (Service Tax), वैट (Vat), मनोरंजन, विलासिता, लॉटरी टैक्स आदि जीएसटी में समाहित हो जाएंगे। इससे लोगों को क्या फायदा या नुकसान होगा।हमने कई लोगों से बात की और सभी लोगों के विचार अलग-अलग आये।

मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड कार्यपालक सहायक कुंदन कुमार कहते है कि जीएसटी आमजनों के लिए अच्छा है। परंतु जीएसटी के अंतर्गत पेट्रोल-डीजल को भी रखना चाहिए था जिससे और आम जनता को लाभ मिलता।
कुंदन कुमार
समाजसेवी राजकिशोर पासवान कहते हैं कि जीएसटी संपूर्ण भारत में समान रुप से टैक्स को लागू कर आम जनों के लिए एक नया इतिहास है। जिससे उच्च वर्ग से लेकर निम्न वर्ग तक के नागरिकों को लाभ मिलेगा। क्योंकि ब्रांडेड वस्तुओं का खरीदना सब सभी लोग करते हैं इस संबंध से फायदा मिलेगी।
राजकिशोर पासवान
पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े संजय कुमार कहते हैं कि जीएसटी से सभी नागरिकों को फायदा है।इसके आने से हर नागरिक समान रुप से टैक्स का भुगतान करेंगे और हमारा राष्ट्रीय आय में वृद्धि होगी हम सभी GSTका स्वागत करते हैं।
संजय कुमार
सहायक तकनीकी प्रबंधक आत्मा धनंजय पांडे कहते हैं कि जीएसटी से सभी वर्गों को फायदा है।खासकर जो टैक्स को चोरी कर लेते थे।अब टैक्स की चोरी नहीं होकर राष्ट्रीय आय में वृद्धि होगी। संभावना बढ़ेगी और इससे आम नागरिकों को फायदा होगा।
धनंजय पांडे




Recent Comments