3 जनवरी को खुलेंगे स्कूल
परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. जिले में पड़ रहे कड़ाके की ठंढ़ को देखते हुए वर्ग एक से आठ तक के सभी स्कूलों को दो जनवरी तक बंद कर दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकरी चंद्रशेखर राय ने बताया कि 31 दिसंबर व एक जनवरी को वर्ग आठ तक सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में पठन पाठन को स्थगित कर दिया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्कूलों में तातिलनामा के अनुसार पूर्व से एक व दो जनवरी को अवकाश घोषित है. ऐसे में स्कूलों में पठन पाठन 3 जनवरी से शुरू किया जायेगा.
डीईओ ने बताया कि पठन पाठन स्थगित होने की स्थिति में राज्य व्यापी मानव श्रृंखला को आयोजन की तैयार को लेकर शिक्षक स्कूलों में मौजूद रहेंगे.
———————————-




Recent Comments