नीतीश कुमार पूरे बिहार में पुलिस राज कायम करना चाह रही है : डाॅ0 रामानुज प्रसाद
पटना 24 मार्च, 2021
राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता सह विधायक डाॅ0 रामानुज प्रसाद ने कहाँ कि कल जो बिहार विधान सभा में बिहार शस्त्र पुलिस बल अधिनियम 2021 को पारित किया गया है वह राज्य में पुलिसिया राज्य कायम करने के दिशा में उठाया गया एक कदम है।इस तरह का अधिनियम लाकर बिहार सरकार यह साबित कर दिया कि वह अपराधीक घटनाओं को रोकने में असमर्थ है एवं लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठ गया है! सरकार इसके पहले भी कई ऐसे कदम उठाए हैं जिससे लोकतंत्र खतरे में आ गया है। सरकार ने कुछ दिन पहले एक ऐसा आदेश पारित किया था, कि अगर युवा सड़क पर अपनी समस्याओं को लेकर उतरते हैं तो उनपर केस दर्ज होगा, उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी, उन्हें ठेकेदारी नहीं मिलेगी, उन्हें किसी प्रकार का
सरकारी सहायता नहीं मिलेगी, वहीं कुछ दिन पूर्व राज्य सरकार ने लोकायुक्त संशोधन बिल के जरिये यह कह दिया कि अगर कोई लोकायुक्त के यहां कम्पलेन किया और गलत साबित हुआ तो उन्हें तीन साल की सजा होगी, इससे सरकारी अफसरों के खिलाफ आवेदन लिखने वाले को रोका जा रहा है। वही स्थिति शस्त्र सुरक्षा बल अधिनियम 2021 को पारित होने के बात न्यायालय का न्यायिक पावर
घट जाएगा और बिना वरेंट के लोगों को हिरासत में पुलिस ले कर जेल भेज सकती है। इस नियम का दुरूपयोग सत्ता के लोग अपनी नाकामियों एवं
अपनी गलतियों को छुपाने में करेंगे। यह बिल पास होने के बाद खासकर सभी वर्ग के गरीबों, दलितों, पिछड़ों पर जो पहले से पुलिसिया आतंक से परेशान हैं वह और बढ़ जाएगा। अपने आपको लोहियावादी, जे0पी0 के चेले एवं कर्पूरी जी के शिष्य कहने वाले नीतीश कुमार आज क्यों इतना घबरा गए हैं कि वे बिहार में ऐसे-ऐसे काले कानून ला रहे हैं जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा अब संभव नहीं लग रही है। बिहार की जनता को अपने अधिकारों के लिए आन्दोलन का रास्ता बतलाने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की आत्मा आज जरूर
कराह रही होगी क्योंकि उनके आन्दोलन से उपजे नीतीश कुमार से ऐसे कानूनों को थोपने की उम्मीद बिहार की जनता को नहीं थी।




Recent Comments