जोधपुर:सैन्य अधिकारी की बावड़ी में गिरने से मौत

⏭आज़ाद मोहम्मद नेब ब्यूरो चीफ राजस्थान:-जोधपुर 14 मार्च। एक सैन्य अधिकारी की यहां के प्रसिद्ध बावड़ी तूरजी का झालरा मैं गिरने से मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ बावड़ी गए थे।

पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय सैन्य अधिकारी मेजर संजय कुमार द्विवेदी अपना संतुलन खो बैठे और बावड़ी में गिरकर डूब गए। उन्होंने बताया कि शव को आज दोपहर निकाला जा सका।

एसएचओ:कोतवाली: इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस देहरादून से उनके परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है।

मेजर द्विवेदी की तैनाती यहां जोधपुर मिलिट्री स्टेशन में सिग्नल कोर में थी। सिंह ने बताया, शहर में होलिका दहन मनाने के बाद उन तीनों ने गेस्ट हाउस में डिनर किया और कल आधी रात प्राचीन बावड़ी तूरजी का झालरा घूमने के लिए चले गये जो शहर में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।