
⏭बिहार में धूमधाम से मनाई गई होली, रंगों में सराबोर होते रहे लोग
⏭बिहार में धूमधाम से मनाई गई होली, रंगों में सराबोर होते रहे लोग
✍तैयब हसन ताज ” दैनिक-खोज-खबर ” विशेष संवाददाता की रिपोर्ट:-राजधानी पटना के साथ-साथ पूरे बिहार में जमकर होली खेली गई। सुबह से ही लोगों की टोलियां बाहर निकलकर एक-दूसरे पर रंगों को बौछार कर रही थी। क्या बच्चे, क्या बूढे, सभी एक ही रंग में सराबोर हो गये थे। गली-मोहल्लों से अलग-अलग जत्थे निकलकर एक-दूसरे पर रंग लगा होली की शुभकामनाएं दे रहे थे।
⏭कुर्ता फाड़ होली की धूम:-बिहार के कई इलाकों में कुर्ताफाड़ होली की भी धूम रही। रंग लगाने के साथ-साथ लोग मजाक-मजाक में ही एक-दूसरे के कुर्ते को फाड़ रहे थे और नंग-धड़ंग होकर जमकर होली खेल रहे थे।
⏭खेली गई कीचड़ होली:-कुर्ता फाड़ होली के साथ-साथ कीचड़ होली भी जमकर खेली गई। बिहार में इसे कादो होली के भी नाम से जाना जाता है। इस दौरान लोग एक-दूसरे पर कीचड़ फेंकते हैं। हालांकि, इस तरह की होली को लोग पसंद नहीं करते हैं।
⏭सड़कों पर निकले लोग:-गली-मोहल्ले में होली खेलने के बाद लोग सड़कों पर निकले। वे एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे थे। इस दौरान कइयों के हाथों में रंगों से भरी पिचकारी भी थी। वे तरह-तरह के मुखौटे लगाकर भी लोगो के आकर्षण का केन्द्र बने रहे।





Recent Comments