जीएसटी से गैस के दामो में बढ़ोतरी को लेकर महिला कांग्रेस ने  प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 4 जुलाई। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी लागू होने के बाद घरेलू गेस के दामो में बढ़ोत्तरी को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रियान रियाज के निर्देश पर प्रदेश भर में जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदर्शन किया गया । जिसमे भीलवाड़ा महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेख हिरण  नेता प्रतिपक्ष समदु देवी खटीक इन्द्र सोनी सुशिला बेरवा वंदना कवर तनिशा जैन ममता नायक मंजू माहेश्वरी विजय लक्ष्मी  महिलाए 2 गैस टंकी के साथ प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने कलेक्ट्रट कार्यालय पहुची। जहा पर महिलाओं द्वारा मोदी हाय हाय के नारे लगाकर प्रदर्शन किया गया इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया।