सारण :आग लगने से एक झोपड़ीनुमा घर जल कर हुई राख, हजारों की संपत्ति नष्ट
अमनौर /सारण

स्थानीय थाना क्षेत्र के खासपट्टी दलित बस्ती गांव में अचानक आग लगने से एक झोपड़ीनुमा घर जल कर राख हो गया. उक्त घटना बीती रात की बतायी गयी है. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. आग लगने से घर में रखे अनाज, कपड़ा, आलु, चौकी बर्तन सहित 25 सौ रुपए नकद जलकर राख हो गई. जिसकी लिखित सूचना पीड़िता भूषण राम की पत्नी सोना देवी ने अमनौर अंचल कार्यालय को दिया है. जिसका जांच रिपोर्ट अंचल कर्मी द्वारा कार्यालय को दे दी गई है. इधर सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता को तत्काल 38 सौ रुपया सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है.