शिल्हौरी
में नौ दिवसीय श्री महारूद्र महायज्ञ के लिये निकाली गई भव्य कलश यात्रा

मढ़ौरा (सारण)
स्थानीय शिल्हौरी स्थित प्रसिद्ध शीलानाथ मंदिर परिसर में हो रहे नौ दिवसीय श्री महारूद्र महायज्ञ के लिये जलभरी में भव्य कलश यात्रा निकाली गई । मंगलवार को शिव मंदिर परिसर से जलभरी के लिये निकाली गई कलश यात्रा में शामिल हाथी , ऊंट , घोड़े , बैंड बाजे के शामिल श्रधालु स्त्री-पुरुषों का जन सैलाब कलश यात्रा को भव्यता प्रदान कर रहा था । कलश यात्रा शिलहौरी शीलानाथ मंदिर परिसर से निकल कर अम्बेदकर रोड , स्टेशन रोड , मुख्य बाजार होते हुये शक्तिपीठ गढ़देवी मंदिर परिसर पहुंची । जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र गंगाजल की जलभरी की गई ।

कलश यात्रा में 1001 की संख्या में पुरुष और महिलाओं ने पीत वस्त्र धारण कर कलश के साथ शामिल हुये । जहां सभी ने मंत्रोच्चार के बीच जलभरी का शुभ कार्य सम्पन्न कराया । फिर कलश यात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची । जहां 16 मई बुधवार से शुरू होने वाले यज्ञ की प्रक्रिया में विधि विधान से गंगाजल से भरी कलश की स्थापना की गई । आपको बता दे की अनुमंडल के प्रसिद्द संत नारद बाबा के मार्गदर्शन में सम्पन्न करायी जायेगी । यह यज्ञ 16 मई से प्रारम्भ होकर 24 मई को सम्पन्न हो जायेगी । यज्ञ स्थल पर जलभरी के ही दिन से भंडारा भी शुरू हो गया , जो यज्ञ के समाप्ती तक चलेगा । इस यज्ञ में मर्मज्ञ कथा वाचक भी अपने अमृत वाणी से भक्तों को जीवन को रसपान भी करायेंगे । जलभरी के मौके पर कलश यात्रा को सम्पन्न कराने में मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक कुमार उर्फ जूगूनू राय , ब्रज किशोर सिंह , डॉ. जितेंद्र कुमार , अजीत राय , कृष्णा सिंह , अधिवक्ता संजय सिंह , धनंजय राय, अश्वनी प्रसाद यादव, मंटू प्रसाद , रंजीत कुमार सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका में रहे ।

Recent Comments