
दुकान में हुई चोरी
परसा(सारण)स्थानीय बजार स्थित राजीव इंटरप्राइजेज दूकान की मंगलवार की रात ताला काट कर 20 पानी मोटर सेट 20 पीस चापाकल 10 पीस गार्डन पाईप आदि समेत हजारो रूपये की सम्पति चोरी कर लिया गया।जिसकी सूचना थानाध्यक्ष को दिया।जिसपर पहल करते हुए पुलिस ने घटना की जांच किया।चोरी की घटना को लेकर दुकानदार थाना क्षेत्र के शंकरडीह गाँव निवासी राजेन्द्र राय ने पाँच पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया।प्राथमिकी में बताया गया है कि मंगलवार की शाम दूकान बंद कर घर चला गया।और बुधवार की अहले सुबह जब दूकान पर आया तो देखा कि दूकान की ताला टुटा हुआ था।दूकान के अंदर देखा तो अलग अलग कंपनी के 20 पानी मोटर मशीन 10 चापाकल 10 पीस गार्डन पाईप आदि समान गायब था।प्राथमिकी में डेरनि थाना क्षेत्र के खजौली गाँव निवासी लाल गिरी का पुत्र रवि गिरी पोझी गाँव निवासी जिआ साह का पुत्र दुर्गा साह टुनटुन माँझी का पुत्र राजा माँझी तेरस माँझी का पुत्र लक्षमण माँझी स्थानीय थाना क्षेत्र के शंकरडीह निवासी नीरज साह का पुत्र सन्नी साह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया की चोरी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।पुलिस घटना की छान बिन कर रही है।जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा।आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेणारी जारी है।




Recent Comments