हरी शेवा संस्थान द्वारा शिक्षण सामग्री एवं अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण कल
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 15 जुलाई। हरी शेवा संस्थान द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जरूरतमंद अध्ययनरत छात्र-छात्राआें हेतु शिक्षण सामग्री एवं अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया जायेगा। संत मयाराम ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राओं को अध्ययनरत होने का प्रमाण साथ में लाना होगा। यह कार्यक्रम दिनांक 16 जुलाई रविवार को सांय 3.30 बजे महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन की प्रेरणा एवं रमेश चंचलानी के सक्रिय सहयोग द्वारा हरीशेवा प्रांगण में होगा।