दोपहर आईभीआरएस का जवाब नहीं देने पर 26 प्रधानाध्यापकों पर शो-कॉज
✍धर्मेन्द्र कुमार/तरैया(सारण)28.07.2019:
मध्याहन भोजन योजना के अनुश्रवण हेतु बनाये गये दोपहर आईभीआरएस प्रणाली के अंतर्गत प्रत्येक दिन प्रधानाध्यापक को एमडीएम से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है जिनका उतर देना अनिवार्य है।लेकिन 22 जुलाई को जिला स्तर पर आईभीआरएस समिक्षोपरांत पाया गया कि प्रखण्ड के 26 एचएम ने अपना मोबाइल नहीं उठाया है।जिसको कार्य मे शिथिलता एवं लापरवाही मानते हुए एमडीएम सारण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने 26 प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण पूछा है।इसकी जानकारी देते हुए प्रखण्ड एमडीएम प्रभारी कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बगही पूरब,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा,प्राथमिक विद्यालय चैनपुर,प्राथमिक विद्यालय मुरलीपुर उर्दू,उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरखपुरा,प्राथमिक विद्यालय रामकोला,प्राथमिक विद्यालय पचभिण्डा कन्या,उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोपुर हिन्दी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय माधोपुर उर्दू,उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरदेवा,प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पचरौर,मध्य विद्यालय आकुचक,उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणपुर बिचला टोला, प्राथमिक विद्यालय भटौरा,मध्य विद्यालय सरेया वसंत,प्राथमिक विद्यालय बलुआ मर्दन,उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवतपुर गोसाई टोला, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नेवारी सिमा बाजार,रामपुर केशव टोला, पचभिण्डा धोबी टोला,सरेया रत्नाकर नोनिया टोला, चैनपुर यादव टोला, राजवाड़ा उर्दू,शामपुर एवं नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकिया के एचएम से स्पष्टीकरण पूछा गया है।




Recent Comments