गौनाहा:- नवयुवक संघ सहोदरा द्वारा किया गया वृक्षारोपण
दैनिक खोज खबर रामायण कुमार गौनाहा की रिपोर्ट :- नवयुवक संघ सहोदरा के द्वारा गौनाहा प्रखंड दोमाठ पंचायत के बेतहनिया टाडी खेल मैदान क्रिकेट ग्राउंड के बाहर वृक्षारोपण किया गया ।
यहाँ बता दे कि ये क्रिकेट ग्राउंड जंगल किनारे अवस्थित है जिसपर बेतहनिया , राजपुर, सहोदरा, देवाढ और भवानीपुर के खिलाड़ी एवं बच्चे अभ्यास किया करते है यहाँ किसी-न-किसी गांव के द्वारा हर वक्त टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहा है भारी गर्मी को ध्यान मे रखते हुऐ नवयुवक संघ सहोदरा द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया जिसकी अध्यक्षता रंजीत कुमार यादव के द्वारा की गई ।
वृक्षारोपण के दौरान पांच पौधे लगाए गए पहला करूवईनी जो काफी छायादार होता है दुसरा, तीसरा, चौथा और पांचवा वृक्ष कदम का लगाया गया
रंजीत कुमार यादव के द्वारा बताया गया कि मेरे पास अभी बच्चे नही है लेकिन मै इन पैधो का देखभाल अपने बच्चो की तरह करूंगा
मौके पर उपस्थित लोग :- रंजीत कुमार यादव, विजय कुमार, सुनील कुमार, लड्डू कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार, अमन कुमार, विष्क्रमा कुमार टिकुलीहार , सुरज कुमार, प्रदेशी कुमार, जहाँगीर आलम , फैयाज आलम, साहिल हसन, अफरोज आलम, सैफली आलम एवं अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments