​*शिक्षक संघ के द्वारा मधेपुरा में 14 अप्रैल को दिया जाएगा एक दिवसीय धरना*
👈कुंजबिहारी शास्त्री “दैनिक खोज खबर”मधेपुरा 👉
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मधेपुरा इकाई द्वारा सामान काम सामान वेतन को लेकर 14 अप्रैल 2017 को कला भवन मधेपुरा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सलाहकार रणधीर कुमार करेंगे।उक्त जानकारी *प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान* ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी।
श्री पासवान ने कहा कि सामान काम सामान वेतन को लेकर पिछले 23 मार्च से संघ चरणबद्ध आंदोलन चला रही है तथा मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री को कई बार संघ अपनी मांगपत्र सौप चुकी है लेकिन सरकार अभी तक सकारात्मक पहल नहीं कर रही है।

इससे सरकार की शिक्षा एवं शिक्षको के प्रति तानाशाही रवैया स्पष्ट दिखती है।उन्हौने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है।वर्ग एक से इंटर तक मूल्याङ्कन कार्य बहिष्कार जारी है ।जिससे बिहार के लाखों छात्र एवं छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।सरकार अगर समय रहते संघ से सकारात्मक वार्ता नहीं करती है तो 1974 का छात्र आंदोलन बिहार में फिर से दुहराया जायगा।