मुख्यमंत्री शहरी जनकल्याण योजना शिविर 10 मई से प्रारम्भ
 
आज़ाद नेब
जहाजपुर 5 मई। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान के सभी पात्र व्यक्तियों को मालिकाना हक दिलाने के लक्ष्य से 10 मई से सभी नगरीय निकायों मे शिविर लगाये जायेंगे जो 10 जुलाई तक चलेंगे।
नगर पालिका ईओ भंवरराम पटेल ने बताया की स्टेट ग्रांड एक्ट के तहत जिनके आवास के पट्टे नही उन्हें एक रूपये मे पट्टा जारी कर उसका तहसील मे पंजीयन करवाया जायेगा। इसके लिए इच्छुक नागरिक आवेदन नगर पालिका कार्यालय से प्राप्त कर आवेदन के साथ स्वयं का शपथ पत्र,बिजली का बिल,नल का बिल,वोटर लिस्ट 1996 के पहले व वर्तमान मे व्यक्ति का नाम,60 साल के दो व्यक्तियों के शपथ पत्र,ब्लू प्रिंट नक्शा,पुरानी वसीयत,बटवारा नामा,कोई सरकारी पत्र अगर हो तो, ओर वर्तमान पार्षद की तस्दीद शिविर मे जमा कराने के बाद आपत्ति ली जायेगी। आपत्ति की समय अवधि सात दिनों की होगी। अगर इन दिनों मे किसी कि आपत्ति नही हुई तो पात्र व्यक्ति को पट्टा जारी किया जायेगा।
नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीणा ने बताया की शहरी परकोटे वाले वार्डों के लिये शिविर का स्थान नगर पालिका कार्यालय रहेगा। ओर जो वार्ड ग्रामीण इलाके मे है। उनके लिये शिविर उन्हीं वार्डों मे आयोजित किये जायेंगे। 
मनोनित पार्षद दिनेश पत्रिया ने बताया की हमारा लक्ष्य सबका साथ सबका विकास रहेगा। नगर पालिका इतिहास मे इस बोर्ड की छाप रहेगी।