*पढ़िए… कहां आर्केष्ट्रा के विवाद में भाला से गोदकर मार डाला पूर्व प्रमुख के बेटे को*

✍कुमार विपेंद्र/धनंजय कु.पांडेय
सीवान : जदयू नेता सह पचरुखी के पूर्व प्रमुख नन्दलाल राम के बेटे की हत्या हमलावरों द्वारा भाला से गोदकर कर दी गई।इस निर्मम हत्याकांड की सर्वत्र निंदा हो रही है।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि पचरुखी थाना के घरथवलीया गांव निवासी मनील साह की बारात गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना के बुधसी गांव में गई थी।उसी बारात में पूर्व प्रमुख नन्दलाल राम के पुत्र अभियंता करण कुमार भी गये थे।रात्रि करीब एक बजे आर्केष्ट्रा में किसी कारण वश विवाद हो गया।विवाद इतना गहरा हो गया कि मारपीट शुरू हो गया।पुरे सामियाना में अफरा-तफरी भगदड़ मच गई।बताया जाता है कि ई० करण कुमार उस वक्त एक बोलेरो में सोए हुवे थे।शोर शराबा सुनकर अभी वे जगे ही थे कि हमलावरों ने उन्हें भाला मार दिया।घायलावस्था में लोगों ने करण को हॉस्पिटल पहुँचाया। सीवान सदर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया।
बरहाल पूरे पचरुखी प्रखंड क्षेत्र में उक्त घटना चर्चा का विषय बना हुवा है।स्थानीय लोगों में इस दुखद घटना को लेकर शोक है।जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने इस हत्याकांड की निंदा करते हुवे दोषी लोगों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।





Recent Comments