योगापट्टी:- सीएम नीतीश कुमार के बैनर तले निकाली विशाल रैली ।।

दैनिक खोज खबर तबरेज़ अज़ीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट :- योगापट्टी  प्रखंड में अपने हक व अधिकारों के लिए वार्ड सदस्य एकजुट हो कर सीएम नीतीश कुमार के बैनर तले सोमवार को एक विशाल प्रखंड स्तरीय रैली निकाली गई । रैली प्रखंड के सभी पंचायतो से आकर प्रखंड योगापटटी मे पहुंची । और सभी वार्ड सदस्यों ने पंचायत विकास मे वार्ड सदस्य के अधिकारो के पक्ष मे विहार सरकार के कैबिनेट मे दी गई मंजूरी की प्रसंशा करते हुए इसे लागू करने की मांग की । रैली को संबोधित करते हुए वार्ड सदस्य अरविन्द ठाकुर ने कहा कि सरकार के फैसले से हम लोग सहमत है ।  हम लोग सरकार के साथ खडे है । उन्होंने कहा कि गांधी जी के सपनो को सकार करने के लिए पंचायतीराज लागू करने के साथ देश के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए वार्ड सदस्यो को अधिकार मिलना चाहिए । तभी जाकर पूर्ण रूप से त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था कायम होगा । रैली मे वार्ड सदस्यों को विकास कार्य मे अधिकार देने के लिये सूबे के  सीएम नीतीश कुमार जिदाबाद का नारा लगाते हुए  मुखिया की मनमानी नही चलेगी अपना हक लेकर रहेंगे आदि नारे लगाते हुए सैकड़ो वार्ड सदस्य प्रखंड कार्यालय मे पहंचे । जिला अध्यक्ष फैयाज अहमद ने बताया कि गांवो का विकास वार्ड स्तर पर हो लेकिन मुखिया नही चाह रहे है कि विकास को गति दिया जाये ।  उन्होने कहा कि नीतीश सरकार से वार्ड सदस्यो को अधिकार दिया गया है उसे हर हाल मे हम लोग लेकर रहेगे । पंचायती राज मे नियमों के बदलाव के बावजूद भी मुखिया लोग वार्ड सदस्यों को तरजीत नही देते है । रैली के दौरान एक ज्ञापन वार्ड सदस्यो के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी रामानुज कौशिक को सौंप गया । रैली को संघ के प्रखंड अध्यक्ष बच्चा शर्मा अशोक प्रसाद भुलन राम ज्ञान्ती देवी मिरा देवी वविता देवी रीता देवी नेहा देवी मंजू देवी रमेश्वर चोधरी उमाकांत महतो कमलेश प्रसाद अरविन्द कुमार आदि लोग रहे ।