एनडीआरएफ के यांत्रिक विशेषज्ञ टीम ने की सदर अंचल के मोटरबोट की जांच
#***********************************#
डोरीगंज( सारण)
“”””””””””
बाढ़ के पुर्व बाढ़ से निबटने की तैयारी के तहत एनडीआरएफ की यांत्रिक विशेषज्ञ की टीम द्वारा मंगलवार को मोटरबोट की जांच की गयी । यांत्रिक विशेषज्ञ टीम के राम शिरोमणी जी ने बताया कि सदर अंचल में तीन बोट है।जिसमें सदर अंचल में दो मोटरबोट को रखा गया है। जिन्हें चूहो ने कुतर दिया है। वहीं एक मोटरबोट को तिवारी घाट पर रखा गया है,जिसकी भी स्थिति ठीक नहीं है कि बाढ़ के समय चल सके। जिसको ले तीनों मोटरबोट की स्थिति के बारे में सदर सीओ विजय कुमार सिंह को बताते हुए उसमें लगने वाले पार्टस की सूची बना उन्हें सौंप दी गयी है। साथ ही बाढ के पूर्व तीनों मोटरबोट को ठीक कर लेने की भी बात कही गयी। यांत्रिक विशेषज्ञ टीम में सुधाकर जी,लक्ष्मीनारायण व संजय जी भी शामिल थे।




Recent Comments