सारण :एसएच-73 पर बाइक के धक्के से साईकिल सवार की मौत
—————
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट – ✍ 
—————-
मशरक-मलमलिया एसएच-73पर हसनपुरा लाइन होटल के सामने सड़क पर टायर जला कर तथा पीच सड़क पर ट्रक खड़ा कर आक्रोषित लोगों ने सड़क जाम कर दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया। मशरक-मलमलिया एसएच-73पर 22कट्ठा मोड़ पर साइकिल सवार को बाइक ने ठोकर मारपीट दी। जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पटना पीएमसीएच ले जाने के क्रम में घायल की मौत हो गई। मौत की सूचना पर लोगों आक्रोषित हो सड़कें जाम कर उच्चाधिकारी को बुलाने की माँग करने लगे। मृतक सिवान जिले के भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र के महना गांव के35 वर्षीय मनोज राय बताया जाता है।
घटना से आक्रोषित लोगों ने मशरक प्रखंड सीमा पर अवस्थित हसनपुरा लाइन होटल के पास सड़क जाम कर दिया।शसड़क जाम हो जाने से आवागमन बाधित हो गया।
सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइन लग गई।मशरक के बहरौली तक सड़क जाम लगा है।