सारण :डायन कहने को ले दो पक्षों में हुई मारपीट, दो महिला सहित पांच लोग हुए घायल 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
स्थानीय थाना क्षेत्र के डोमन छपरा गांव में डायन कहने की विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई  जमकर मारपीट में दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए  लाठी – डंडे  की  मारपीट की घटना में एक पक्ष के डोमन छपरा गांव निवासी  राजकुमार राय की पत्नी मंजू देवी  तथा उसके पुत्र सरोज कुमार राय व प्रमोद कुमार राय वहीं  दूसरे पक्ष के राजू राय की पत्नी गिरजा देवी व पुत्र अमर कुमार राय  गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका उपचार  स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थानीय पीएचसी  में कराया गया .  घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों पक्ष सहोदर भाई हैं  राजू राय व राजकुमार अपने सहोदर भाई है. घर में आपसी मतभेद के कारण एक पक्ष के महिला को  डायन कहने  को लेकर लाठी डंडे से जमकर मारपीट  हो गयी.  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी  डा0 बीके चौधरी ने बताया उक्त सभी घायलों का  इलाज चल रहा है. पुलिस को इस संदर्भ में घायलों से संबंधित सूचना दे दी गयी है. समाचार प्रेषण तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है.