एटीएम को काटकर 5.25 लाख चोरी बैंक के स्ट्रांग रूम पर भी धाबा
राकेश फौजदार
भरतपुर 22 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर में कुम्हेर थाना क्षेत्र के बौरई में भरतपुर-कुम्हेर मार्ग पर स्थित पीएनबी शाखा के बाहर लगे एटीएम मशीन को काटकर उसमें से 5.25 लाख रुपए चोरी कर ले गए। चोरो ने मशीन के पीछे दीवार तोड़कर बारदात केो अंजाम दिया। शाखा के सहायक प्रबंधक महेश शर्मा तथा एटीएम पेमेंट सर्विस इम्पैसिस कंपनी के प्रतिनिधि जितेन्द्र चौधरी की ओर से मामलेें केो लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी विजय सिंह मीणा ने बताया कि
अज्ञात जने पहले बैंक शाखा की दीवार तोड़कर उसमें अंदर घुस गए और स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन स्ट्रांग रूम नहीं खुलने पर एटीएम काट नकदी उड़ा ले गए।एटीएम केबिन में 6 हजार 700 रुपए मौके पर बिखरे पड़े मिले। पुलिस को मौके पर एटीएम काटने में इस्तमाल हुआ ग्राइन्डर भी पड़ा मिला है।




Recent Comments