छापेमारी : दुष्कर्म के वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

छपरा। अमनौर पुलिस ने क्षेत्र में दुष्कर्म के वायरल वीडियो को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को वीडियो को वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए देर रात में छापेमारी शुरू की।जिसमें आधे दर्जन संदिग्ध लोगों को बीती रात पुलिस ने उठाया है और उनसे वायरल वीडियो की सत्यता के संबंध में पूछताछ कर रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना स्थल को चिन्हित कर स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसी अमनौर गांव और आसपास में छापेमारी की है।जिससे लोगों में हरकंप मचा हुआ है।उक्त संबंध में बताया जा रहा है कि पुलिस आधे दर्जन लोगों से पूछताछ कर रही है जबकि पुलिस इस मामलें में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।मालूम हो कि मंगलवार को एक तेजी से वीडियो वायरल हुआ था जिसमे अपराधियो ने पति के सामने ही महिला से दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।इस शर्मनाक हरकत की लोग निंदा कर रहे हैं।