माँ से मिलने आया फरार इनामी बदमाश हथियारों सहित गिरफ्तार 
राकेश फौजदार 
भरतपुर 22 अप्रैल। राजस्थान में धौलपुर की कौलारी थाना पुलिस ने आठ वर्ष से लूट, नकबजनी, मारपीट के मामलों में फरार दो हजार के इनामी शातिर बदमाश राजवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से हथियारों के साथ जिदा कारतूसों का जखीरा भी बरामद किया हैं। पुलिस उपाधीक्षक मोहन लाल दादरवाल ने बताया कि राजवीर गुर्जर अपनी मां से मिलने अपने गांव लंगोटपुरा आया हुआ हैं। इस सूचना पर कौलारी थाना प्रभारी रूप सिंह और चौकी प्रभारी ठाकुरदास के साथ टीम गठित कर गांव में दबिश दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाश राजवीर भारत गैंग का सदस्य हैं जो एक दर्जन से अधिक लूट की वारदातो को अंजाम दे चुका हैं। पकड़े गए बदमाश पर धौलपुर एसपी की और से दो हजार का इनाम भी घोषित है।