सारण : मांझी में हरियाणा निर्मित 50 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद

👉जिला मद्यनिषेध टीम ने की छापेमारी की कार्रवाई

छपरा/मांझी (सारण) : जिला मद्यनिषेध अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मांझी थाना क्षेत्र के घोरहट गांव के एक घर में छापेमारी कर लगभग 50 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बरामद शराब का बाजार मूल्य लगभग 9 लाख रुपये बताया है।
छापेमारी टीम में संजीव ठाकुर के अलावा मद्यनिषेध निरीक्षक गणेश चंद्रा व प्रसाद श्रीवास्तव, सहित महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।