आपका अधिकार के अधिकारों की उड़ाई खिली, महापोर ने ज्ञापन लेने से किया मना
शहर में आवारा गौवंश और कांजी हाउस का मामला
भैरू सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ बीकानेर
बीकानेर 29 जून। शहर में आवारा पशुओं की समस्या और कांजी हाउस निर्माण की मांग को लेकर आपका अधिकार संगठन के सदस्य के के शर्मा के साथ बीकानेर नगर निगम महापौर से मिले और एक मांग पत्र सौपना चाहा पर महापौर ने मांग पत्र नहीं लेते हुए उड़ा दी खिली ।
आपका अधिकार संगठन के के शर्मा ने बताया की कल से पार्षद भगवती प्रशाद गौड़, श्याम सुंदर चांडक, नरेंद्र शर्मा, भाजपा नेता दीपक व्यास गो वंश सरक्षण और आवारा पशुओं की समस्या से बीकानेर को निजात दिलाने के लिए आमरण अनशन पर बेठे है और निगम प्रशाशन मूक बैठा तमाशा देख रहा है , अभी कुछ देर पहले महापौर अनशन स्थल पर आये और असवेदनहीन रूख अपनाते हुए हाय हेलो कर मुस्कराकर निकल लिए, और आपका अधिकार संगठन ने अनशनकारियों के समर्थन में और शहर को आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने का मांग पत्र सौपना चाहा तो हमारा मांग पत्र नही लेकर हमारे अधिकारो का हनन किया है , हमने अपना मांग पत्र संभागिय आयुक्त और जिला कलेक्टर को सौप इन समस्याओं से निजात का आग्रह किया है नही तो कल से आपका अधिकार संगठन के 11 कार्यकर्त्ता भी आमरण अनशन में होंगे शरीक ।




Recent Comments