देश की आजादी में पत्रिकारिता का बड़ा योगदानःसिंघवी
छबड़ा में जार का संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मेलन
उस्मान खान
अंता 29 जून। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान जार का संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मेलन छबड़ा नगर के अम्बेडकर सामुदायिक भवन में गुरुवार को सम्पन्न हुआ। छबड़ा पत्रकार संघ् की और से आयोजित पत्रकार सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने इस अवसर पर कहा की देश की आजादी में पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा हे । स्वच्छ पत्रकारिता ने देश के नोजवानों में देश भक्ति का जुनून पैदा किया था । आज पत्रकारिता काँटों भरा काम हे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद वरिष्ठ साहित्यकार एव शिक्षाविद् श्री विष्णु वर्मा ने कहा की पत्रकार समाज की बुराइयों को प्रमुखता से उजागर कर समाज को नई दिशा एव देश का कल्याण करें ।उन्होंने कहा की पत्रकार अपनी शक्ति पहचाने । राष्ट्रीय महामन्त्री धीरज गुप्ता ने कहा की सरकारो से पत्रकारो को सुविधा के नाम से आश्वासन तो मिलते हे लेकिन अमली जामा नहीं पहनाया जाता । आज देश के पत्रकारो में असुरक्षा की भावना पैदा जो रही हे । पत्रकारो पर हमले हो रहे हे , उनका कार्य जोखिम भरा हो गया हे। उन्होंने कहा की हम अपने अधिकारो के लिए संघठित रहे । इससे पूर्व पत्रकार संघ् छबड़ा के अध्यक्ष सत्यनारायण गौड़ , अकील खान, विनय तिवारी सहित सभी पत्रकारों ने अतिथियों का स्वागत किया । सम्मेलन में जार जिला अध्यक्ष योगेश गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह सिंघवी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष निजामुद्दीन खान, थानाधिकारी सुगन सिंह,अधिशाषी अधिकारी मनोज मालव, जार कोटा जिला अध्यक्ष हरिबल्लभ मेघवाल,वरिष्ठ पत्रकार मन्जू नेता जिला महा मंत्री लक्ष्मण वर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। छबड़ा इकाई के इसरार खान जितेंद्र सोनी, सहित अन्य पत्रकारो ने सभी अतिथियों का आभार जताया ।




Recent Comments