
प्रखंड कृषि पदाधिकारी को विदाई सह सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :प्रखण्ड के ई.किसान भवन में कृषि कर्मियों द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी भृगुनाथ सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा भावभीनी विदाई दी गयी।कृषि पदाधिकारी का स्थानांतरण तरैया प्रखण्ड से पूर्वी चंपारण के घोड़ासरण प्रखण्ड में हुआ है।बीडीओ राकेश कुमार ने उन्हें सोमवार को नये प्रखण्ड में योगदान के लिए विरमित कर दिया।नए प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के आने तक सुनील कुमार द्विवेदी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी के प्रभार में रहेंगे।उक्त मौके पर बीडीओ ने कहा कि व्यक्ति चला जाता है लेकिन उसका कार्य और व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाता है।उक्त मौके पर किसान सलाहकार चितरंजन पाठक,शम्भू यादव,आत्मा के अध्यक्ष भिखारी राय,जेएसएस कौशल कुमार गुप्ता,मनोज तिवारी,मुन्ना कुमार व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments