
भेल्दी(सारण)।लक्ष्मण पैलेस छपरा में नारायण ट्यूटोरियल के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी सासाराम द्वारा टॉप रैंकर्स में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को किया गया।नारायण ट्यूटोरियल के बैनर तले इस्पन ग्रूप द्वारा छपरा शहर के विभिन्न संस्थानों के शिक्षाविदों को सम्मानित कर एकेडमिक सेक्टर का मनोबल बढ़ाने का जो प्रयास किया यह सम्मान उसी के लिए दिया गया।
इस मौके पर नारायण ट्यूटोरियल के प्रबंध निदेशक गोविंद नारायण सिंह,अमरेन्द्र कुमार,वीरेन्द्र कुमार प्रियदर्शी,मनीष सिंह,रमेश कुमार,संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।इस मौके संस्था की ओर से आगत अतिथियों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।




Recent Comments