अमरीका को रूस की चेतावनी, इलाक़े में किसी की दादागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
मास्को का कहना है कि सीरिया में अमरीका से टकराने का उसका कोई इरादा नहीं है, लेकिन क्षेत्र में किसी की दादागिरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रूसी सेनेट की रक्षा एवं सुरक्षा समिति के प्रमुख विक्टर ओज़ेरोव ने कहा है कि रूस, सीरिया में अमरीका के साथ सीधा टकराव नहीं चाहता है, इसलिए कि यहां हमारा काम आतकंवादियों के ख़िलाफ़ सीरियाई सेना की मदद करना है। जनादेश ने यह ज़िम्मेदारी हमें सौंपी है।
मास्को की ओर से यह बयान अमरीका द्वारा सीरिया पर 59 टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलों के हमले के कुछ दिन बाद सामने आया है।
अमरीका ने सीरिया के शईरात एयरबेस पर 59 मिसाइल मिसाल फ़ायर करने की बात कही थी, जबकि रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि एयरबेस पर केवल 23 मिसाइल जाकर लगे हैं, जिससे एक डिपो, एक ट्रेनिंग केन्द्र, एक कैंटीन, मरम्मत के लिए खड़े 6 मिग-23 विमान और एक रडार स्टेशन नष्ट हो गए।
इस हमले का अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सीधे रूप से आदेश दिया था, जिसके बाद मास्को ने सीरिया में अमरीका के साथ हुए विमानों की सुरक्षा के समझौते को रद्द कर दिया।




Recent Comments