वैशाली:बिदुपुर मे कदाचार करते पकड़े गये , निष्कासित
#प्रेम कुमार

बिदूपुर (हाजीपुर)
बिदूपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे एक परीक्षार्थी को निष्काषित कर दिया गया। बताया जाता है कि परीक्षार्थी प्रथम पाली के पांच नंबर रूम में बैठ कर परीक्षा दे रहे थे। एक परीक्षार्थी को वीक्षक ने कदाचार करने के आरोप में पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।उक्त परीक्षार्थी को परीक्षा से निलम्बित कर दिया गया। परीक्षार्थी पटना के रहने वाला मोहम्मद फहीम खान फिजिक्स की परीक्षा दे रहा था।जबकि तीन चरणों में परीक्षार्थी की जांच कर ही केंद्र के भवन के अंदर जाने दिया जाता है।उसके बाद भी परीक्षार्थी द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए चीटिंग करने का प्रयास किया गया।किन्तु वीक्षक की पैनी नजर से परीक्षार्थी बच नही सके।परीक्षा केंद्र पर तैनात दण्डाधिकारी और पुलिस ने उसे थाने को सुपुर्द कर दिया। इस मामले में सदर एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए परीक्षार्थियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।