मांझी। भाजपा नेता व फिल्म अभिनेता निर्देशक सुजीत कुमार पूरी ने गुरुवार को अपने सहयोगियों के साथ मांझी क्षेत्र का भ्रमण किया। जिनका कई जगहों पर माला पहना कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि मांझी पर अभी तक जिसने भी राज किया उसने लूटने का काम किया और जनता को धोखा दिया है। यहां न ढंग का हॉस्पिटल है न कालेज है। यहां न धर्म की कोई बात करने वाला है और न संस्कार का। लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। नेता लूटने में व्यस्त हैं। लेकिन यहां की जनता अब जग चुकी है अब वैसे नेताओं के झांसे में नही आने वाली है। मुझे जान-बुझ कर एक विवाद में फंसाया गया है। कल हीं मैं जेल से बाहर आया हूँ। मौके पर कई लोग मौजूद थे।