
सारण/इसुआपुर
प्रखंड के अगौथर सुंदर पंचायत के मुखिया रंगलाल राय का पौत्र व सत्यनारायण राय का 20 वर्षीय इकलौता पुत्र मनीष राय तथा उसी गांव के प्रभुनाथ राय का 22 वर्षीय पुत्र बृजेश राय बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। जिनका अभी अता पता नहीं है। हालांकि नाव पर इनके साथ गए अन्य पांच युवक पानी से निकाल लिए गए हैं। ये सभी सात युवक गुरुवार को बाढ़ के पानी का मुआयना करने नाव पर सवार होकर गए थे ।जहां नाव में अधिक पानी भर जाने से नाव गहरे पानी में डूब गई। हालांकि दो युवक चंदन राय तथा रंजीत राय तैरकर बाहर निकल गए। वहीं ग्रामीणों ने डूबे अन्य तीन युवकों बिट्टू राय, पिंटू राय तथा नीरज राय को पानी से बाहर निकाल लिया। जिनका इलाज सीएचसी इसुआपुर में चल रहा है। वहीं मुखिया के पौत्र समेत दो युवक अभी भी लापता हैं। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास तथा जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर डूबे हुए युवकों की तलाश में लगे हैं। वहीं जदयू नेता श्री प्रताप ने डीएम से बात कर एनडीआरएफ की टीम शीघ्र भेजे जाने की मांग की हैवही राजद नेता मिथलेश राय भी मौके पर मौजूद है ।घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है .हज्जरों लोग सड़क पर खड़े होकर चवर में टकटकी लगाये हुये है .एन डी आर एफ टीम का इंतजार हर किसी को है .




Recent Comments