परवेज अख्तर/सिवान;

सीवान। भाकपा माले कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा ने कहा कि भाजपा-जदयू की नीतीश सरकार में सामंती-अपराधी ताकतों को संरक्षण दिया जा रहा है।दरौंदा में दलित की हत्या और दलित-गरीबों पर बढ़ते हमले गरीबों की आज़ादी पर हमला है।भाकपा माले सामंती  हमलावरों का डटकर मुकाबला करेगी।इस मुद्दे को लेकर ज़िलव्यापी प्रतिरोध आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए दरौली के विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि  चुनाव पूर्व विनोद राम की हत्या हुई लेकिन अभीतक नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही होने से सामंती ताकतों का मनोबल इस कदर बढ़ा कि श्रद्धांजलि सभा से लौटते करसौत के लोगों पर हमला हुआ।पुलिस जानते हुए भी हमलावरों को गिरफ्तार नही कर रही है।इस मसले को विधानसभा में भी मज़बूती से उठाया जाएगा।
संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि पूरे जिले में दलित-गरीबों पर हमले तेज हुए हैं और उनकी हकमारी बढ़ी है।18 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा जिसमें इस सवाल को मज़बूती से उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में इस घटना में घायल इलाजरत देवपूजन साह, अनुसूचित जनजाति के फर्द बयान तत्काल लेकर मुकदमा दर्ज हो और इलाज का प्रबंध सरकार करे।