अंता : विवेक वर्द्धिनी स्कूल की प्रतिभाशाली छात्राओं का किया सम्मान

उस्मान खान
अंता 19 जून – विवेक वर्द्धिनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंता की छात्रा अंजलि छंदक तथा नसीमा नुसरत द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा में क्रमशः 93.83 तथा 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर का मान बढाने पर सोमवार को विद्यालय में शाला परिवार द्वारा मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया । वहीँ उनको बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की । निदेशक इक़बाल खान ने बताया की अंजलि छंदक ने अंता नगर में पहला स्थान प्राप्त किया हे ।वहीँ विद्यालय की दोनों छात्राओ ने जिला स्तर पर भी टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया हे हे । इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुरली मनोहर गंगवाल, वरिष्ठ अध्यापक उस्मान खान , शाला प्रबन्धक तनवीर खान, मुकेश भटनागर, विनोद कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे ।




Recent Comments