होली किड्स स्कूल की सचिव तथा प्राचार्य के बीच लेन-देन का विवाद अभी भी जारीमांझी(सारण)। मांझी शनिचरा बाजार के समीप स्थित होली किड्स स्कूल की सचिव श्वेता सिंह तथा प्राचार्य धीरज कुमार पाठक के बीच लेन देन का विवाद सात माह से जारी है। 27 अगस्त 2019 को श्वेता सिंह ने प्राचार्य व लेखापाल पर 25 लाख के गबन का मुकदमा दर्ज किया। इससे पहले 19 अप्रैल व 17 मई 2019 को विहार के मुख्य सचिव तथा सारण के आरक्षी अधीक्षक को पत्र देकर श्वेता सिंह के पति बसन्त कुमार सिंह पर जान मारने की नीयत से गोली मारने की धमकी दिए जाने तथा 5 लाख चालीस हजार हड़पने का आरोप लगाया था। दोनों की शिकायतों व आरोपों की जांच पुलिस द्वारा अबतक पूरी नही की जा चुकी है।
प्राचार्य व लेखापाल पर सचिव द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मामले में न्यायालय द्वारा 16 दिसम्बर 2019 और फिर 18 जनवरी 2020 तक दो बार गिरफ्तारी पर रोक लगाई जा चुकी है। अबतक जो तथ्य उभरकर सामने आए हैं उसके मुताबिक यह मामला विद्यालय संचालन के क्रम में लेन देन से जुड़ा लगता है। बहरहाल मामला न्यायालय में लंबित है।