मांझी विधानसभा स्तरीय जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर गावों का दौरा

मांझी(सारण) । आगामी 13 जनवरी को जलालपुर के बसडीला में प्रस्तावित मांझी विधानसभा स्तरीय जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ता गांवों का दौरा कर रहे हैं। मालूम हो कि उक्त बैठक में सांसद आरसीपी सिंह भी शामिल होंगे। सम्मेलन की सफलता के मद्देनजर रविवार को मांझी प्रखंड के पंचायत अध्यक्षों की समीक्षा बैठक मांझी पूर्वी पंचायत सरकार भवन में आहूत की गई है।बैठक में जिला जदयू महिला सेल की अध्यक्षा माधवी सिंह भी मौजूद रहेंगी। बैठक को सफल बनाने के लिए मांझी पूर्वी पंचायत के मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान के आवासीय परिसर में तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रखंड जदयू अध्यक्ष हसनैन अंसारी घोरहट के पैक्स अध्यक्ष गुड्डू सिंह सुनील सिंह मनोज सिंह कृष्णा सिंह पहलवान अरविंद सिंह ओमप्रकाश गुप्ता लोकनाथ चौधरी तथा मुकेश सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments