
छपरा। आर एन पी स्कुल के छात्र संभव संदर्भ ने सीबीएसई 12 वाणिज्य विषय की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिजनों और शुभेच्छुओं का मान बढ़ाया है। वरिष्ठ पत्रकार अधिवक्ता रंगकर्मी डॉ. अमित रंजन और सारण एकेडमी की शिक्षिका कंंचन बाला के पुत्र संंभव संदर्भ वाणिज्य विषय को ही अपने भविष्य का आधार बनाते हुए ऊँचे ओहदे पर देश सेवा करना चाहते हैं। संभव ने बताया की परीक्षा के बाद से ही वो खुद को कंंबाईंड इंट्रेस टेस्ट पर कंसन्ट्रेट किए हुए हैं ताकि देश के अच्छे विश्वविद्यालय में वाणिज्य विषय से स्नातक में दाखिला मिल सके और इनकी प्राथमिकता डीयू और बीएचयू है।




Recent Comments