नितेश कुमार सिंह।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत के श्रीरामपुर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर शनिवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहाँ खेत से ट्राली पर गेहूं लेकर जा रही एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिसमें ट्रैक्टर पर बैठे दो युवकों की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रेक्टर पर से कूद कर फरार बताया जा रहा हैं। मृतकों की पहचान मटियार पंचायत के भट्ठा गांव निवासी सलीम मिया का 22 वर्षीय पुत्र अली हुसैन व उमाशंकर बीन के 16 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर बीन रूप में हुई है। दो युवकों की असामयिक मौत से युवकों के घर मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। घटना के संबंध में बताया गया कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार से खेत से ग्रामीण सड़क पर चढ़ रही थी, इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में दो युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को तुरंत बाहर निकाला गया, जबकि दूसरे युवक को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की सहायता लेनी पड़ी। वहीं इस भीषण हादसा में 16 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल अली हुसैन को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची मांझी थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक श्याम सुंदर दो भाइयो मे छोटा था। तथा इसके पिता उमाशंकर बीन गांव ही पर रहकर खेती बारी करते हैं जबकि इसका बड़ा भाई पुणे मे प्राइवेट जॉब करकर घर का भरण पोषण करता हैं। अली हुसैन तीन भाइयो मे सबसे छोटा हैं जबकि दो अन्य भाई बाहर रहकर प्राइवेट जॉब करते है तथा पिता सलीम मिया भी गांव ही पर रह कर मजदूरी का काम करते है। मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र उपाध्याय जदयू नेता जयप्रकाश महतो विकास उपाध्याय व राकेश उपाध्याय तथा रुदल बीन ने घटना की कड़ी निंदा की।