
मढ़ौरा (सारण)। स्थानीय राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के सभागार में लैंगिक अपराधों के बचाव के लिए जागरुकता सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शनिवार को कॉलेज के बच्चों के बीच छपरा न्यायालय के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज श्रीमति स्मिता राज ने कॉलेज के उपस्थित दर्जनों प्रशिक्षणार्थियों के बीच संबोधन के माध्यम से लैंगिक अपराधों के रोकथाम के लिए अपने सुझाव साझा किए और प्रोटेक्शन के लिए संबंधित लैंगिक निरपेक्ष सख्त कानून पोश एक्ट और पॉक्सो एक्ट की भी जानकारी दी। उन्होंने साथ ही कॉलेज स्तर पर भी इस तरह के मामले के निपटान के लिए बनाए गए इंटरनल कमिटी की सराहना की और कहा कि जहां पर इस तरह के प्रस्थितियां बनने की संभावना है, वहां प्रारंभिक स्तर पर इंटरनल कमिटी बनाई जानी चाहिए। वहीं स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के लेक्चरर व कॉलेज इंटरनल कमिटी की चेयरपर्सन डॉक्टर रामा सिंह ने कहा कि यहां पर कॉलेज स्तर पर इंटरनल कमिटी बनाई गई है। लेकिन अच्छी खबरें है कि ऐसे एक भी मामले अब तक नहीं आए हैं। कमिटी के को-ऑर्डिनेटर प्रो. विजया लक्ष्मी कुमारी, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. अंजली कुमारी ने भी अपने विचार प्रकट किए। वहीं कॉलेज के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने भी अपनी बात रखते हुए कार्यक्रम में न्यायाधीश महोदया के उपस्थिति के लिए आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि छपरा न्यायालय के एडिशनल न्यायधीश श्रीमति स्मिता राज व अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर मजिस्ट्रेट राजीव कुमार, पैनल एडवोकेट सुनीता कुमारी,असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शशि प्रभा जोशी, कॉलेज के प्रो रजनीश कुमार सिंह, प्रो उपेंद्र गिरी, प्रो धनंजय कुमार, अशोक कुमार सुमन, अनुज कुमार समेत दर्जनों की संख्या में कॉलेज की छात्र–छात्राओं की उपस्थिति रही।




Recent Comments