ट्रक और बाइक की टक्कर,एक की मौत एक घायल


भगवानपुर(सिवान)। सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के एसएस 73 पर सोमवार की देर शाम एक ट्रक और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत बाइक सवार सारण जिला के मसरख थाना क्षेत्र के जजौली गांव का राजकुमार महतो उम्र 50 वर्ष पिता गणेश महतो जबकि घायल बांकेलाल महत्व उम्र 45 वर्ष है ।यह दोनों युवक सहोदर भाई बताए जाते हैं। मृतक युवक मसरख के तरफ से अपने संबंधी धर्मराज गांव में शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।तभी सिवान की तरफ से तेज रफ्तार आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया जिसमें राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि दूसरे भाई को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए बसंतपुर सीएचसी ले गए, वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार एसआई आफताब आलम व बसंतपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सीएचसी पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिए।