दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)। स्थानीय थाने के कोरेया मेें शनिवार की रात बहस के बाद बाइक सवार ने युवक को चाकू गोदकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।जख्मी युवक लालबाबूू कुमार भगत(30) दिलीप भगत का पुत्र बताया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के कोरेया गांव के दिलीप भगत के पुत्र लालबाबूू कुमार भगत कोरेया बाजार से शनिवार की रात अपने गांव के ही एक अन्य युवक के साथ बाइक पर बैठकर घर जा रहे थे।बाजार से कुछ ही दूर बढ़े की बीच सड़क पर अन्य दो बाइक लगे हुए थे।लालबाबूू कुमार भगत ने कहा कि सड़क पर किनकी बाइक लगी हुई है इसी बीच तीन युवक वहां पहुंच गए और गाली गलौज और बहस शुरू हो गई।इसी बीच एक युवक ने लालबाबूू पर चाकू से हमला कर लहुलुहान कर दिया।परिजन इलाज के लिए गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।छपरा सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।चाकू मारने के बाद तीनों भागने लगे जिससे लोगों ने खड़ेदकर दो को धर-दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।




Recent Comments